फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Struggle full of struggle in the interest of farmers

किसानों के हित में संघर्ष की भरी हुंकार

Sun, 15 May 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Struggle full of struggle in the interest of farmers
किसानों के हित में संघर्ष की भरी हुंकार
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के चढूनी गुट के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को क्रीड़ा भवन खलीलाबाद में जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही किसानों के हित में संघर्ष का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहते हुए किसानों व गरीबों की आवाज उठाते रहें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उसके बाद 28 मई को विभिन्न मामलों के संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके साथ ही जिले में पंचायत लगाई जाएगी, जिसमें प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय पाल ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना में जमकर धांधली की जा रही है।
विज्ञापन

योजना में पात्र लाभार्थी किसान, जिनको शासन से कई किस्त जारी हो चुकी है, उन्हें बेवजह परेशान करने की नियत से जांच, सत्यापन के नाम पर अगली किस्त रोक दी जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में अशोक मिश्रा, सुभाष यादव, जीतेंद्र, बहराइची, राम उजागर पांडेय, हफीजुल्लाह आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed