{"_id":"6a6b90d1d376f38a4f0557db","slug":"strictness-regarding-pending-investigations-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154701-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं पर सख्ती
Thu, 30 Jul 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में लंबित विवेचनाओं के जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस महकमे ने सख्त रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार को एएसपी सुशील कुमार सिंह ने खलीलाबाद, धनघटा और मेंहदावल सर्किल के विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित कर लंबित मामलों की समीक्षा की।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने लंबे समय से लंबित विवेचनाओं के कारणों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना ठोस कारण के किसी भी विवेचना को लंबित रखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने जनशिकायतों की तत्काल जांच कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी पुलिसिंग करने पर जोर दिया। ऑनलाइन जुड़े प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थ विवेचकों की नियमित समीक्षा करें और लंबित मामलों का समय पर निस्तारण कराएं। संवाद