{"_id":"68dad001ba9cdda853004613","slug":"strict-action-will-be-taken-if-banned-material-is-found-in-the-jail-dm-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-139142-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में प्रतिबंधित सामग्री मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में प्रतिबंधित सामग्री मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम
Mon, 29 Sep 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
धनघटा थाने पर एक दिन की एसओ बनी छात्रा-स्रोत पुलिस
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि जेल में कोई भी प्रतिबंधित सामग्री नहीं जानी चाहिए। अगर वहां पर कोई प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिम्मेदारों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
यह बातें उन्होंने जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान कहीं। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई। इसके बाद कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं व सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित जेल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं, दवाई इत्यादि के बारे में जानकारी की गई। भोजनालय के निरीक्षण के दौरान दाल,सब्जी, रोटी की गुणवत्ता ठीक पाई गई। बैरकों की नियमित तलाशी के लिए निर्देशित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि समस्त कार्रवाई का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें।