फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Stressed the importance of water through play

नाटक के माध्यम से जल की महत्ता बतायी

Sat, 09 Apr 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 09 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Stressed the importance of water through play
नाटक का मंचन। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 ब्लूमिंग बड्स एकेडमी इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में शनिवार को जल संरक्षण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विद्यालय छात्र छात्राओं ने नाटक के माध्यम से जल की महत्ता को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि आज विश्व मेें ग्लोबल वार्मिंग पर्यावरण असंतुलन का एक प्रमुख घटक है और भारत वर्ष में निरंतर घटता हुआ जल स्तर चिंता का एक विषय बनता जा रहा है। अत: देश के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि जल संरक्षण करे और पर्यावरण संतुलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। इसलिए हमें संतुलन बनाने के लिए वन संरक्षण एवं जीव संरक्षण के साथ ही साथ जल संरक्षण पर सर्वप्रथम बल देना होगा।
विज्ञापन

कोआर्डिनेटर विकास सिंह ने कहा कि पशु पक्षी प्राणी श्रृंखला के महत्वपूर्ण अंग है और हमें इनका संरक्षण करने की बात सोचने से पहले जल संरक्षण पर विचार करना चाहिए ताकि जल के अभाव में वे काल के गाल में न हो जाए। उन्होंने महाकवि रहीम के दोहे रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने जल ही जीवन है विषय पर नाटक का मंचन किया और लोगों को जल महत्ता को समझाने का प्रयास किया। इस अवसर पर राजेश पांडेय, आलम खां, सुमन पटेल, सूर्पणानंद उपाध्याय, अरूण कुमार भट्ठ, सीता मल्ल, खुर्शीद फातिमा, अनुपमा सिंह, मनीषा पांडेय, प्रियंका पांडेय, प्रीति त्रिपाठी, अर्चना मिश्रा, तेजस्विनी दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed