{"_id":"68ebf7320bf6ed380308eda4","slug":"streetlights-installed-in-villages-will-help-prevent-theft-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-139718-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गांवों में लगवाईं गईं स्ट्रीटलाइट चोरी रोकने में मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गांवों में लगवाईं गईं स्ट्रीटलाइट चोरी रोकने में मिलेगी मदद
Mon, 13 Oct 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
सेहुड़ा गांव के चौराहे के बीएमसीटी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगवा रहे ग्राम प्रधान अफजाल अहमद -स्रो
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के गांवों में चोरों के भय व अफवाह चर्चा और चोरियों को रोकने के लिए सेमरियावां ब्लाॅक के ग्राम पंचायतों ने सक्रिय कदम उठाया है। गांव व बाजारों की मुख्य सड़कों और गांव गलियों में हाई-पावर स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं। यह पहल रात के समय अंधेरे के कारण होने वाली चोरी की घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से की गई है। सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत में कुल 183 राजस्व गांव हैं। इनमें से अधिकतर गांव में स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। जिससे गांव रोशनी से जगमगा उठे। गांवों में 50 से 90 वाट की एलईडी लाइटें 50 मीटर के अंतराल पर लगाई गई हैं, जो पूरे गांव को उचित रोशनी प्रदान करेंगी। रात में अंधेरा होने से चोर आसानी से वारदात कर लेते थे। गांव महुआरी में 100 जबकि भंगुरा में 55 स्ट्रीट लाइट लगवाई गई है।
प्रधानों ने बताया कि यह परियोजना ग्रामीण विकास योजना के तहत फंडेड है और जल्द ही सोलर पैनल से चलने वाली लाइटें भी जोड़ी जाएंगी।
इससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बढ़ेगी। सेहुड़ा गांव में 75 स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं, ताकि रात के अंधेरे में होने वाली चोरियों को रोका जा सके। बाघनगर बाजार, सेमरियावां, करही, देवरिया नासिर, महुआरी, कोइलसा, मूड़ाडीहाखुर्द, बुढ़ाननगर, भंगुरा आदि गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाई गई।