{"_id":"69e7c56e8c95902db305d8d4","slug":"street-lights-are-burning-in-villages-without-valid-connections-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149452-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बगैर वैध कनेक्शन के गांवों में जल रही स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बगैर वैध कनेक्शन के गांवों में जल रही स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
सेमरियावां क्षेत्र में दिन में जल रही स्ट्रीट लाइटें
सेमरियावां। ब्लॉक में बगैर वैध कनेक्शन के गांवों में स्ट्रीट लाइट जल रही है। यही स्ट्रीट लाइट बिना सेंसर के लगाई गई हैं, जो दिन में भी जलती रहती हैं, जिससे बिजली का दुरुपयोग हो रहा है।
सेमरियावां ब्लाॅक के प्रधानों ने गांव व बाजारों की मुख्य सड़कों और गांव गलियों में हाई-पावर स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं। ग्राम पंचायत ने बिजली का कनेक्शन नहीं लिया है। इसके बाद भी लाइट जलाई जा रही है। ग्राम पंचायतों में बिना कनेक्शन स्ट्रीट लाइट सामुदायिक शौचालय व पंचायत घरों में भी जल रही है। इससे बिजली निगम को नुकसान हो रहा है।
ग्राम पंचायतों द्वारा आवंटित धनराशि का अधिकांश व्यय स्ट्रीट लाइट में की गई है। ग्राम पंचायत द्वारा स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने से पहले पावर कॉर्पोरेशन से विद्युत कनेक्शन लेना आवश्यक है। इसके लिए पंचायती राज निदेशक ने पत्र भी जारी किया है। ब्रांडेड कंपनियों से स्ट्रीट लाइट लेकर ग्राम पंचायत में कनेक्शन लेने के बाद लगवाया जाए, लेकिन इसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत में कुल 183 राजस्व गांव हैं। इनमें से अधिकतर गांव में स्ट्रीट लाइट लगी है, जिससे जगमगा उठे हैं। लाइट लगवाने पर प्रधानों की सराहना भी हुई, लेकिन कनेक्शन के मामले में ग्राम पंचायतें उदासीन हैं। यही नहीं मानको का भी ख्याल नहीं रखा गया है।
क्षेत्र के इरशाद अहमद, जावेद अहमद, राम कुमार आदि लोगों ने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
0000000
ग्राम पंचायतों में दिन में लाइट जल रही है। इससे बिना मतलब बिजली खपत हो रही है। सेंसर युक्त लाइट लगाई जानी चाहिए, जो दिन में अपने आप बंद हो जाए। ग्राम सचिवों को नोटिस देकर बिजली पोल पर लगे लाइट का विवरण मांगा गया है। इसकी वृहद स्तर पर जांच कराई जाएगी। दिन में लाइट जलती पाई गई तो संबंधित ग्राम पंचायत पर कार्रवाई की जाएगी। लाइट की गुणवत्ता की भी जांच होगी। यदि सचिव एवं प्रधान द्वारा बिना वित्तीय नियमों का पालन किए सामग्री खरीदी गई है तो सचिव एवं प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-राधेश्याम चौधरी, एडीओ पंचायत, सेमरियावां
0000000
किसी भी ग्राम पंचायत ने बिजली पोल पर लगी लाइटों का कनेक्शन नहीं लिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वृहद स्तर पर अभियान चलाकर गांव स्तर पर जांच कराई जाएगी। ग्राम पंचायत द्वारा बिना कनेक्शन के स्ट्रीट लाइट लगी पाई गई तो दोषियों के विरुद्ध विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
-इंद्रेश कुमार गुप्ता, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र, करमाखान