फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Stir due to raid...two other spa centers also locked, employees missing

Sant Kabir Nagar News: छापेमारी से हड़कंप...दो अन्य स्पा सेंटरों पर भी ताला, कर्मचारी गायब

Mon, 28 Oct 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 28 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Stir due to raid...two other spa centers also locked, employees missing
- शुक्रवार को मड़या और नेदुला में स्पा सेंटर पर छापे के बाद शहर में संचालित दो अन्य सेंटरों पर भी अचानक लग गया ताला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर।
शहर के दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी के बाद स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा कराने वालों में हड़कंप मच गया है। दो सेंटरों पर छापे के बाद शहर के बरदतहया इलाके में चल रहे दो अन्य सेंटरों पर भी अचानक ताला लग गया है और उसके कर्मचारी और मैनेजर गायब हैं। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस बीच छापेमारी वाले स्पा सेंटर के पांच संचालकों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस इन स्पा सेंटरों में लगे सीसीटीवी कैमरेे को भी खंगाल रही है।
मालूम हो कि शहर के मड़या स्थित हैवेन और नेदुला स्थित रोमानिया स्पा सेंटर पर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी की थी। पुलिस के अनुसार, यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने वहां से 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। सेंटर संचालक हालांकि अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। पुलिस उनके ठिकानों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपियों से मिले पते की भी तस्दीक चल रही है। उसके बाद पुलिस उन ठिकानों पर भी छापा मारने की तैयारी में है। जहां पर छापेमारी हुई है, वहां के भवन स्वामियोें के बारे में भी पता कराया जा रहा है और उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। वहीं छापे की सूचना के बाद शहर में चल रहे दो अन्य स्पा सेंटर पर भी तब से ताला लग गया है।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दो स्पा के पांच संचालकों की तलाश चल रही है। कुछ सुराग मिले हैं। उम्मीद है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफेदपोश ग्राहकों की अटकी सांस
छापेमारी के बाद स्पा सेंटर जाने वाले सफेदपोश ग्राहकों की सांस अटकी हुई है। पुलिस टीम सेंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी कब्जे में लिया है, जिसकी जांच टीम कर रही है। वहीं मैनेजरों के मोबाइल की काॅल डिटेल भी खंगाली जा रही है, जिससे स्पा सेंटर पर आने वाले नियमित ग्राहकों के बारे में पुलिस को आसानी से पता चल जाएगा।

मसाज सेंटर के लाइसेंस की आड़ में देह व्यापार का गोरखधंधा
छापा मारने वाली टीम की मानें तो मसाज सेंटर के लाइसेंस की आड़ में देह व्यापार का गोरखधंधा चलता था। टीम की गिरफ्त में आए मैनेजर ने मसाज सेंटर का लाइसेंस होने की जानकारी दी थी। यही नहीं वहां बोर्ड पर जीएसटी नंबर भी लिखा हुआ था। इसके अलावा ग्राहकों की डिमांड पर बाहर से भी लड़कियां बुलाई जाती थीं। लड़की के आ जाने पर संबंधित ग्राहक को सूचना दे दी जाती थी। बाहर से आने वाली लड़कियों का रेट महंगा होता था।


मसाज सेंटर की आड़ में अनैतिक कारोबार का खुलासा हुआ है। मामले में दो अलग-अलग केस दर्ज कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

- अजीत चौहान, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed