{"_id":"6553bfd77dab3a2b050953e4","slug":"sticks-crackled-when-delivery-pipe-burst-during-irrigation-twenty-people-injured-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5499-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिंचाई के दौरान डिलिवरी पाइप फटने पर चटकीं लाठियां, बीस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिंचाई के दौरान डिलिवरी पाइप फटने पर चटकीं लाठियां, बीस लोग घायल
Wed, 15 Nov 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम भैसही में मंगलवार की शाम खेत की सिंचाई के दौरान डिलिवरी पाइप फटने पर दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। दोनों पक्षों के 20 लोग घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे एनएसजी कमांडो और प्रधान के प्रतिनिधि भी घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से अलग-अलग थाने में तहरीर दी गई है।
क्षेत्र के ग्राम भैसही जोत कला निवासी जयहिंद पुत्र बनवारी हरिजन परिवार के साथ खेत की सिंचाई कर रहा था। थोड़ी दूर पर गांव के कुछ युवक भैंस चरा रहे थे। सिंचाई के दौरान खेत में भैंस चली गई। इससे डिलिवरी पाइप फट गया। यहिंद ने एतराज किया तो युवकों को नागवारा लगा। तू-तू-मैं-मैं होने लगी। जयहिंद के पक्ष में दलित बस्ती के ग्रामीण पहुंच गए। दूसरे पक्ष से कुछ और लोग पहुंचे। दोनों पक्षों में जमकर लाठिया चटकने लगीं।
मारपीट में एक पक्ष से जयहिंद के अलावा विजय कुमार, गंगाराम, राम सजन, सन्तोष, सोनू, कृष्ण मोहन, राम चन्दर, शारदा देवी, गुजराती देवी, शारदा देवी, नीलम हरिजन तथा दूसरे पक्ष से कमलेश यादव, अजय, विजय, अंकिता, प्रमिला, आकाश घायल हो गए हैं। कुछ के तो सिर फट गए। तो कुछ को मामूली रूप से चोट लगी। बीच बचाव करने पहुंचे गांव निवासी एनएसजी कमांडो राम अजोर और प्रधान के प्रतिनिधि राम उग्रह को चोट लग गई। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। अलग- अलग बारह से अधिक के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच हो रही है। केस दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।