{"_id":"5d6d4eeb8ebc3e016d62fa97","slug":"stf-in-bsa-office-khalilabad-news-gkp320020784","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कार्यालय पर पहुंची एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कार्यालय पर पहुंची एसटीएफ
विज्ञापन
फोटो है
एसटीएफ ने फर्जी शिक्षकों का रिकॉर्ड खंगाला
बीएसए कार्यालय पर दो घंटे रही एसटीएफ की टीम
नाथनगर और हैंसर ब्लॉक के पांच शिक्षकों का मांगा रिकॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ की एक टीम सोमवार को बीएसए कार्यालय पर पहुंची। टीम ने बीएसए से पांच फर्जी शिक्षकों के बारे में रिकॉर्ड मांगा। उसके बाद टीम गोरखपुर चली गई। एसटीएफ के आने की सूचना से कार्यालय में हड़कंप मचा रहा।
बेसिक शिक्षा विभाग में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच एसटीएफ कर रही है। इसमें कोलार्क टीचर विश्वविद्यालय गुजराज, नार्थ ईस्ट फ्रंटियर विश्वविद्यालय अरुणाचल प्रदेश, मोनाड विश्वविद्यालय हापुर, एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा, जोधपुर नैनीताल विश्वविद्यालय जोधपुर, राजस्थान की फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाए शिक्षकों पर विशेष नजर है। इसकी जांच के लिए एसटीएफ सोमवार को बीएसए कार्यालय पर पहुंची। टीम ने नाथनगर और हैंसर के पांच शिक्षकों के बारे में जानकारी हासिल की। टीम सूचना लेने के बाद वापस गोरखपुर रवाना हो गई। इस संबंध में बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने नाथनगर और हैंसर ब्लॉक के पांच शिक्षकों के बारे में जानकारी मांगी थी। उसे उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि टीम के जाने के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षक भर्ती से संबंधित रिकॉर्डों पर चर्चा की। पूरे दिन बीएसए कार्यालय पर एसटीएफ की मौजूदगी से कर्मी परेशान थे। टीम के जाने के बाद कार्यालय के कर्मियों ने राहत की सांस ली।