{"_id":"5ffdd6cb8ebc3e2ef0280b0e","slug":"stf-caught-a-fraud-teacher-khalilabad-news-gkp380641218","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने फर्जी शिक्षक को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने फर्जी शिक्षक को उठाया
विज्ञापन
एसटीएफ ने फर्जी शिक्षक को उठाया
कार्रवाई से जिले में तैनात फर्जी शिक्षकों में हड़कंप
अब तक जिले में एसटीएफ की रिपोर्ट पर आठ शिक्षक हो चुके हैं बर्खास्त
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा परिषद में फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी कर रहे शिक्षकों पर एसटीएफ ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। सोमवार की देर शाम एसटीएफ शहर से एक शिक्षक को अपने साथ ले गई। चर्चा है कि वह शिक्षक पास के जनपद में तैनात है। एसटीएफ की इस कार्रवाई की बीएसए कार्यालय में पूरे दिन चर्चा होती रही। जनपद में भी एसटीएफ की रिपोर्ट पर फर्जी तरीके से नियुक्ति पाए आठ शिक्षक बर्खास्त हो चुके हैं।
खलीलाबाद शहर के एक मोहल्ले से सोमवार की देर शाम एसटीएफ की टीम एक शिक्षक को घर से अपने साथ लेकर गई। बताया जा रहा है कि वह शिक्षक पास के जनपद में तैनात है और फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी कर रहा था। एसटीएफ उस शिक्षक से पूछताछ करने के लिए ले गई है। इससे पूर्व भी एसटीएफ ने जनपद में कुछ शिक्षकों को फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने की सूचना बीएसए को दी थी। जिस पर बीएसए ने जांच कराई तो आठ शिक्षक फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करते पाए गए थे। पांच शिक्षकों को मार्च 2020 में और अन्य शिक्षकों को जून 2020 में बर्खास्त कर दिया गया था। ये सभी शिक्षक नाथनगर, बघौली और खलीलाबाद में कार्यरत थे। शहर से शिक्षकों को हिरासत में लेने की चर्चा पूरे दिन होती रही। बीएसए कार्यालय पर लोग एक-दूसरे से उक्त शिक्षक के बारे में जानने को लेकर चक्कर लगाते रहे। कार्यालय में तैनात कर्मी भी कुछ भी बोलने से कतराते रहे।