फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Static water level of Ghagra, people in relief

घाघरा का जल स्तर स्थिर, राहत में लोग

Sat, 23 Jul 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 23 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Static water level of Ghagra, people in relief
घाघरा का जल स्तर स्थिर। - फोटो : अमर उजाला
 घाघरा नदी का जल स्तर शनिवार को स्थिर रहा। इससे गांव के लोग राहत की सांस तो लिए, लेकिन संपर्क मार्गों पर पानी चढ़ जाने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी में डूबी फसलो और पशुओं के चारा पर आया संकट किसानों को चिंता में डाल दिया है। 
विज्ञापन

कंचनपुर , गायघाट संपर्क मार्ग पर शुक्रवार के शाम पानी चढ़ गया। जिससे गायघाट, चनगहा, ढोलबजा, गुनवतिया, सरैया, खरैया समेत दियारा में बसे कई गांव के लोगों को पानी में घुस कर आना जाना पड़ रहा है। दियारा में बोई गई फसल डूब जाने से किसान चिंतित है। किसानों का कहना है कि बाढ़ का पानी भले ही हट जाए, लेकिन फसल जो एक सप्ताह से डूबी हुई है वह तो बर्बाद हो ही गई। सबसे बड़ी परेशानी पशुओं के चारा को लेकर है। गांव वालों का कहना है कि दियारा में बसे सभी गांव बाढ़ से प्रभावित है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के लोग अभी तक हाल चाल लेने तक नही पहुंचे। यही हाल पशुओं के डॉक्टर का है उनका भी कही अता पता नही है। जबकि बाढ़ के समय पशुओं को हर वर्ष टीका लगाया जाता रहा है। एसडीएम इंद्रभान तिवारी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बाढ़ से घिरे गांव में पहुंच कर लोगों की हर संभव मदद करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed