{"_id":"663bc93b89b44f0897006484","slug":"static-magistrate-examined-the-vehicles-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114109-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने वाहनों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने वाहनों की जांच की
Thu, 09 May 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 09 May 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। निष्पक्ष लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी दौरान चुनाव में किसी तरह के गलत इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने चार पहिया वाहनों एवं संदिग्धों की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को स्थलीय निरीक्षण टीम के स्टेटिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार चौधरी, चौकी प्रभारी पौली रजनीश राय के नेतृत्व में पौली चौकी के दुलहापार चौराहे पर चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार ने बताया कि मतदान तक सघन चेकिंग जारी रहेगी। इस दौरान जो भी संदिग्ध गाड़िया और चुनाव सामग्री मिलेगी विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उपनिरीक्षक रजनीश राय, अंशु राजभर, सोनी भारती, विनोद, सोनू पटेल, लोकेश यादव आदि मौजूद रहे।