{"_id":"687fd529dccaa70bac0fbdff","slug":"state-women-commission-member-and-cabinet-minister-receive-death-threat-case-registered-khalilabad-news-c-7-1-gkp1039-1012175-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राज्य महिला आयोग की सदस्य और कैबिनेट मंत्री को हत्या की धमकी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राज्य महिला आयोग की सदस्य और कैबिनेट मंत्री को हत्या की धमकी, केस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल के रहने वाले मनीष निषाद नाम के एक युवक पर महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने हत्या की धमकी देने के आरोप में सोमवार की देर रात में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि मनीष ने पहले कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को फोन पर धमकी दी और फिर जनक नंदिनी ने समझाने का प्रयास किया तो उन्हें भी धमकाया। वहीं मनीष ने जनक नंदिनी पर नौकरी के नाम पर धनउगाही का आरोप लगाया है। मेंहदावल पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई।
खलीलाबाद कोतवाली थानाक्षेत्र के जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा गांव की रहने वाली महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी ने एसपी को दिए अपने शिकायत पत्र में बताया है कि मेंहदावल निवासी मनीष निषाद ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को फोन करके गाली दी। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते कैबिनेट मंत्री ने उन्हें मनीष को समझाने के लिए कहा। आरोप है कि उन्होने मनीष को फोन किया तो वह उन्हें बिना भी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। मेंहदावल पुलिस ने मामले में देर रात मनीष के खिलाफ बीएनएस की धारा 352 ( लोक शांति भंग व धमकी देने के साथ अपमान ) तथा 351 (3) (जान से मारने की धमकी ) का केस दर्ज किया। निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र मणि निषाद ने मनीष के युवा मोर्चा से जुड़े होने की पुष्टि करते हुए कहा कि आपस में बातचीत की जा रही है।