{"_id":"6669dc363af69626b90875a6","slug":"state-school-sports-competition-will-start-from-august-21-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115973-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 21 अगस्त से शुरू होगी प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 21 अगस्त से शुरू होगी प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता
Wed, 12 Jun 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता 21 अगस्त से शुरू होगी। यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स फाॅर स्कूल कार्यक्रम के तहत आयोजित की जाएगी। माध्यमिक विद्यालयों के साथ जिले के सात कस्तूरबां विद्यालयों की छात्राएं भी भाग ले सकेंगी। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का वार्षिक कार्यक्रम घोषित किया है। कार्यक्रम से संबंधित निर्देश सभी जिलों के डीआईओएसऔर बीएसए को भेजा है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता 21 अगस्त से शुरू होगी और अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक चलेगी। इससे पूर्व विद्यालय, जिला और मंडल स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए हर स्तर पर क्रीड़ा समितियों का गठन कर लिया गया है।
प्रदेशीय खेलकूद प्रतियोगिता में कस्तूरबां गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं और जूनियर विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अंडर-14 आयु वर्ग में भाग लेंगी। इससे इन छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिल सकेगा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को इस प्रतियोगिता में एक यूनिट के रूप में सीधे प्रतिभाग कराया जाएगा। राज्य स्तर पर टीम के चयन के लिए टीम का निर्धारण बालिका प्रकोष्ठ समग्र शिक्षा की तरफ से किया जाएगा। डीआईओएस ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी चल रही है। इसके लिए कार्य योजना बनाई जा रही है।