{"_id":"64496e0a62cd438c1801c474","slug":"state-level-volleyball-competition-trial-today-khalilabad-news-c-7-1-141577-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का ट्रायल आज
Thu, 27 Apr 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खेल निदेशालय लखनऊ के जरिए प्रदेशीय सब जूनियर वाॅलीबाॅल बालिका प्रतियोगिता तीन मई से छह मई तक आजमगढ़ में होगी। बालक वर्ग की प्रतियोगिता 11 से 14 मई के बीच आगरा में होगी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल चयन 27 अप्रैल को स्पोर्ट्स स्टेडियम होगा।
उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रदेशीय सब जूनियर बालिका वालीबाल प्रतियोगिता तीन से चार मई को आजमगढ़ में आयोजित है। बालक वर्ग की प्रतियोगिता 11 से 14 मई तक आगरा में सुनिश्चित है। सब जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका की आयु 01.01.2007 के बाद की हो। आयु के संबंध में प्रमाण प्रस्तुत करते हुए चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग कर सकते हैं।
प्रतिभाग के समय प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ बैंक एकाउंट पासबुक के प्रथम पृष्ठ, जिसमें उसका नाम खाता संख्या आईएफएससी कोड स्पष्ट रूप से अंकित हो, को साथ में लाना अनिवार्य है। बालिका और बालक वर्ग का ट्रायल 27 अप्रैल को 11 बजे से होगा। खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चयनित होने के बाद खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल अमर शहीद सत्यादान सिंह स्पोर्टस स्टेडियम बस्ती में 28 अप्रैल को 11 बजे से होगा।