फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   state emloyee's strike starts from wednesday

राज्य कर्मचारियों की हड़ताल आज से 

Tue, 09 Aug 2016 11:36 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला Updated Tue, 09 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
state emloyee's strike starts from wednesday
सिंचाई विभाग में बैठक कर रणनीति बनाते राज्यकर्मचारी संघ के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले मंगलवार को कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक सिंचाई विभाग ड्रेनेज खंड दो के कार्यालय परिसर में अध्यक्ष विजय प्रताप पाल की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि 10 अगस्त से 12 अगस्त तक राज्य कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। जिला मंत्री राम भजन यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर होने वाले इस हड़ताल में सभी विभागों के कर्मचारी भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय बंद कर विकास भवन पर एकत्र होंगे और सभा करेंगे। कहा कि विभिन्न कर्मचारी संगठन एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, दीनानाथ उपाध्याय, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, उपेंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र यादव, मोहम्मद अयूब, अनिल कुमार मिश्र, समर बहादुर सिंह, रामचेत, कृष्ण मोहन, अवधेश यादव, रमेश यादव, दूबर नाथ, उपस्थित थे। 

हड़ताल की सफलता के लिए दी गई जिम्मेदारी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर 10 से 12 अगस्त के मध्य कलम बंद हड़ताल करेंगे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए जनपद के तीनों तहसीलों में प्रभारी शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है।
जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक 10, 11 और 12 अगस्त को विद्यालय में उपस्थित रहकर कलम बंद हड़ताल करेंगे। धनघटा तहसील में राम नरायन पांडेय व राहुल कुमार, मेंहदावल तहसील में गोपाल जी सिंह, अजय कुमार शुक्ला व सेमरियावां क्षेत्र में खालिक कमाल व कमर आलम तथा खलीलाबाद क्षेत्र में गिरजा नंद यादव, महेंद्र यादव व महेश्वर सिंह विद्यालयों का भ्रमण कर हड़ताल के कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

एचआरआईसी के शिक्षक संत मोहन त्रिपाठी, परवीन कुमार तथा राम कुबेर मौर्या घूम-घूम कर शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में हड़ताल के कार्यक्रमों का जायजा लेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य कर्मचारी संघ के परिषद के सहयोग में जनपदीय पदाधिकारी जिला मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed