{"_id":"56f6d5214f1c1bf52cf14fdf","slug":"starting-pitcher-visit-as-well-as-sacrifice","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ ही यज्ञ शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ ही यज्ञ शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा निकाली गयी।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
गायत्री शक्ति पीठ मेंहदावल में शनिवार को यज्ञ की शुरूआत गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा से हुई। जिससे माहौल पूरी तरह से भक्ति मय हो गया। यज्ञ में शामिल कन्याओं ने कलश को सिर पर रखकर पूरे नगर पंचायत की प्रमुख सड़कों पर भ्रमण किया।
यात्रा शक्तिपीठ से शुरू होकर रोडवेज तिराहे, ठाकुरद्वारा, चौक बाजार, रूईहट्टा व बर्तनहिया मोहल्ले होते हुए कुबेरस्थान मंदिर पर पंहुची। कुबेर स्थान मंदिर पर स्थित पोखरे से कन्याओं ने कलश में जल भरकर फिर सिर पर उठाया और टड़वरिया, पश्चिमटोला, पेट्रोलपंप तिराहे होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर आकर समाप्त हुई।
इसके बाद पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश को यज्ञमंडप के चारों तरफ स्थापित कराया। इसके साथ ही यज्ञ शुरू हुआ।