{"_id":"68277b9cc0600c0db00c292a","slug":"stamp-papers-worth-rs-432-crore-burnt-in-treasury-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-132701-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोषागार में जलाए गए 4.32 करोड़ के स्टांप पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोषागार में जलाए गए 4.32 करोड़ के स्टांप पेपर
Fri, 16 May 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 16 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
कोषागार के सामने स्टैम्प पेपरों को जलाते हुए कर्मचारी व अधिकारी
संतकबीरनगर। जिला कोषागार में मौजूद 4.32 करोड़ रुपये के स्टांप पेपर कड़ी सुरक्षा के बीच में जलाए गए। यह स्टांप पेपर कोषागार में पड़े हुए थे। इस दौरान डीएम आलोक कुमार के साथ ही साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
मौके पर फायर ब्रिगेड के जवान भी मौजूद थे। यह स्टांप कोषागार में पिछले कई सालों से पड़ हुए थे। इनका उपयोग नहीं हो पाया था, इसलिए इनकों जला दिया गया।
शासन के निर्देश के क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर के कोषागार कैंपस में डबल लॉक में रखें गए 4 करोड़ 32 लाख 80 हजार के पुराने स्टांप जला कर नष्ट किए गए। इन स्टांप को जलाने के लिए डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया।
पहले सारे स्टांप पेपर को डबल लॉक से निकाला गया और गिनती की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, एसडीएम न्यायिक सुनील कुमार, फायर सर्विस इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव, एजीआई स्टांप, सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह के साथ ही अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने पूरे स्टांप को एक एक करके कोषागार से बाहर जलाया। इस दौरान फायर सर्विस के जवान भी मौके पर अपने वाहन के साथ मौजूद रहे, ताकि आग बढ़ने पर उसको तुरंत ही बुझाया जा सके।