फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   stadium team own kabaddi match

Sant Kabir Nagar News: कबड्डी में स्टेडियम की टीम बनी चैंपियन

Thu, 25 Jan 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 25 Jan 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
stadium team own kabaddi match
स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।संवाद
स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय कबड्डी, खो-खो और वाॅलीबाल की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में बुधवार को तीन दिवसीय कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाल बालक वर्ग तथा एथलेटिक्स बालक और बालिका वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। कबड्डी में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें स्टेडियम की टीम चैंपियन बनी है।
कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच ब्लूमिंग बड्स स्कूल सीनियर बनाम शिक्षा निकेतन के मध्य खेला गया। इसमें ब्लूमिंग बड्स स्कूल सीनियर ने 21-04 से विजय प्राप्त किया। विजेता टीम की तरफ से आदित्य शुक्ला ने आठ अंक तथा आनंद ने छह अंक बनाए। प्रतियोगिता का दूसरा मैच ब्लूमिंग बड्स स्कूल जूनियर बनाम स्टेडियम खलीलाबाद के मध्य खेला गया। इसमें स्टेडियम खलीलाबाद ने 12-08 से विजय प्राप्त किया। विजेता टीम की तरफ से सत्येंद्र ने 06 अंक और विवेक ने 04 अंक बनाए। प्रतियोगिता का तीसरा मैचा मौलाना आजाद इंटर काॅलेज बनाम बयारे के मध्य खेला गया। इसमें बयारे की टीम ने 24-15 से विजय प्राप्त किया। विजेता टीम की तरफ से अनुराग ने 10 अंक एवं सत्यम ने 06 अंक बनाए। मौलाना आजाद इण्टर काॅलेज से मो दानिस ने 06 अंक का योगदान किया। प्रतियोगिता का चौथा मैचा धरैची बनाम हैंसर के मध्य खेला गया। इसमें हैंसर की टीम ने 25-18 से विजय प्राप्त किया। विजेता टीम की तरफ से ओमकार ने 10 अंक एवं अवधेश ने 08 अंक बनाए एवं धरैची के आदित्य यादव ने 12 अंक का योगदान किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच ब्लूमिंग बड्स स्कूल सीनियर बनाम हैंसर के मध्य खेला गया। मैच बहुत ही रोमांचक रहा। इसमें हैंसर की टीम ने 38-34 से विजय प्राप्त की। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टेडियम खलीलाबाद बनाम बयारे के मध्य खेला गया। इसमें स्टेडियम ने 40-11 से विजय प्राप्त की। विजेता टीम की तरफ से सत्येन्द्र ने 12 अंक एवं विवेक ने 15 अंक बनाए। बयारे की टीम की तरफ से राज गौड ने 03 सोहन लाल ने 07 अंक बनाए। इस तरह स्टेडियम खलीलाबाद की टीम फाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम खलीलाबाद बनाम हैंसर के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम ने 28-12 से विजय प्राप्त की। विजेता टीम की तरफ से सत्येन्द्र ने 08 अंक एवं विवेक ने 10 अंक बनाए। हैंसर की टीम से अवधेश ने 04 एवं ओमकार ने 06 अंक बनाए। इस तरह स्टेडियम खलीलाबाद विजेता एवं हैंसर की टीम उप विजेता रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, दिनेश, संदीप यादव, विमलेश ध्रुव, योगेन्द्र यादव, दीपक, अनुज कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed