{"_id":"68b1ec2e2f9eeb1b480369dc","slug":"stadium-a-team-victorious-in-hockey-competition-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137673-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाॅकी प्रतियोगिता में स्टेडियम-ए की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाॅकी प्रतियोगिता में स्टेडियम-ए की टीम विजयी
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाकी खेलते खिलाड़ी-स्रोत स्टेडियम
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर अंडर-14 हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें स्टेडियम-ए की टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया। अंडर-14 हाॅकी प्रतियोगिता में स्टेडियम-ए की टीम ने स्टेडियम-बी की टीम को दो गोल से पराजित किया।
स्टेडियम-ए ने चार गोल और स्टेडियम-बी ने दो गोल किए। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। प्रतियोगिता में हार जीत होती है, जिसमें हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। उसे और अधिक मेहनत करनी चाहिए ताकि अगली प्रतियोगिता में वह विजेता बन सकें। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को सही दिशा मिले तो वह किसी भी खेल में आगे बढ़ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि उनके स्तर से जो भी संभव होगा वह खेल की दिशा में किया जाएगा। इस अवसर पर उप क्रीडा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय, युवा कल्याण अधिकारी आरपी सिंह, सहायक युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, सचिव रमेश प्रसाद, वॉलीबाल कोच सृजन तिवारी, हॉकी कोच स्मिता दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इससे पूर्व कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सभागार में उपस्थित खिलाड़ियों सहित सभी लोगों को शपथ दिलाई गई।