फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sports, Yoga Amrit Sarovar will be constructed next to Sant Kabir DM residence, funds released

शहर को सौगात: संत कबीर नगर में DM आवास के पास- योग, खेल का मैदान, अमृत सरोवर और किड्स प्ले- फंड जारी

Thu, 26 Sep 2024 06:39 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 06:39 PM IST
सार

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने डीएम आवास के पास ही खाली 30 एकड़ जमीन को चिन्हित किया है। इस जमीन पर युवाओं, खिलाड़ियों, बुजूर्गों सभी के लिए एकल केंद्र खोलने की योजना तैयार की है। इसके तहत 50 लाख रुपये विनियिमत क्षेत्र मद से जारी भी कर दिए हैं। जल्द ही निर्माण में तेजी आएगी। इसके जिले में मेंहदावल बाइपास के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण और अन्य विकास की योजनाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
Sports, Yoga Amrit Sarovar will be constructed next to Sant Kabir DM residence, funds released
डीएम आवास के बगल की जमीन पर बनेगा योग, खेल का मैदान, अमृत सरोवर और किड्स प्ले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संतकबीरनगर शहर में योग, खेल का मैदान, अमृत सरोवर और किड्स प्ले का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए डीएम आवास के समीप जमीन चिन्हित हो गई है। इस पर कार्य के लिए विनियमित मद से 50 लाख रुपये जारी हो चुका है। इससे लोगों को एक जगह सभी प्रकार के मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


शहर को आकर्षक लुक देने के लिए प्रशासन तमाम योजनाओं पर कार्य करा रहा है। इसमें मेंहदावल बाइपास के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही शहर में डिवाइडर पर फूल- पत्तियां लगाई जा रही है। अब प्रशासन ने डीएम आवास के पास 30 एकड़ में योग, खेल का मैदान, अमृत सरोवर, किड्स प्ले एरिया बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


इसके लिए जमीन चिन्हित हो चुकी है। इसके साथ ही 40 से 50 हजार मियावकी पदत्ति से पेड़ लगाए जाने की भी योजना है। इस योजना पर कार्य के लिए अभी विनियिमत क्षेत्र मद से 50 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके साथ ही विभागीय बजट से बाकी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शहर में योग, खेल का मैदान, अमृत सरोवर, किड्स प्ले आदि का निर्माण कराया जाएगा। हर्बल गार्डेन का काम शुरू हो गया है। अन्य कार्य भी जल्द ही शुरू करा दिए जाएंगे। अभी 50 लाख रुपये विनियमित मद से उपलब्ध कराए गए हैं। अन्य कार्य विभागीय मद से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed