{"_id":"65959ec4b43d44ca0c0762de","slug":"sports-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7741-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दौड़ में सुमन, सत्यम, राजन का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दौड़ में सुमन, सत्यम, राजन का दबदबा
Wed, 03 Jan 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय एथलेटिक्स व कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में बुधवार को एथलेटिक्स बालक और बालिका वर्ग और कुश्ती बालक वर्ग की दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें दौड़ में सुमन, सत्यम, राजन, अतुल विजेता रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य कोषाधिकारी वैभव कुमार और उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक वर्ग में सत्यम प्रथम, अमरजीत द्वितीय और गोलू तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सुमन प्रथम, काजल द्वितीय और अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं।
200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमरजीत प्रथम, सत्यम द्वितीय और बीर तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सुमन प्रथम, शिखा द्विततीय और नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग में राजन प्रथम, विकास द्वितीय और शशि तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिखा प्रथम, नेहा द्वितीय और काजल तीसरे पर रही। 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सत्यम विश्वकर्मा प्रथम, शशि द्वितीय और रामनिहाल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में रजनी प्रथम, प्रिया सिंह द्वितीय और दिव्या तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अतुल प्रथम संजय राना द्वितीय और त्रयंबक शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रजनी प्रथम, प्रिया सिंह द्वितीय और सपना राव तीसरे पर रहीं।
मुख्य कोषाधिकारी वैभव कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में कोई हारता है तो कोई जीतता है। हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। उसे और मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहिए। प्रतियोगिता में जिले के 127 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 67 बालक और 60 बालिकाएं शामिल रहीं।
निर्णायक की भूमिका में प्रशिक्षक मनोज यादव, दिनेश, संदीप यादव, विमलेश ध्रुव, दीपक विश्वा, अनुज कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश प्रसाद, जिला फुटबाल संघ के सचिव बीके विश्वास, जिला वाॅलीबाल संघ के सचिव चंद्रबली यादव समेत अन्य मौजूद रहे।