{"_id":"5c4f4d5fbdec22736153fddc","slug":"sports-complex-to-be-built-in-the-council-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉंप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉंप्लेक्स
Tue, 29 Jan 2019 12:13 AM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉंप्लेक्स
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों के बच्चों की खेल के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत ऐसे विद्यालयों का चयन किया जाएगा जहां पर कांप्लेक्स बनाने के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध हो। उस विद्यालय में खेल की सामग्री भी खरीदी जाएगी। बच्चों को खेल शिक्षक प्रतिदिन खेल के बारे में बताएंगे और अभ्यास भी कराएंगे। शासन ने ऐसे विद्यालयों की सूची मांगी है।
सरकार ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में खेल के मैदान को बेहतर बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए ऐसे विद्यालयों का चयन किया जा रहा है, जहां पर पर्याप्त मात्रा में जमीन उपलब्ध है। इन विद्यालयों में हॉकी, फुटबॉल, बॉलीवॉल आदि के टैक बनाए जाएंगे। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स ऐसे जगह बनाया जाए जहां पर एक किलोमीटर की दूरी में बच्चों के रहने के लिए हॉस्टल, आवासीय सुविधा आदि की व्यवस्था हो। आवागमन सुगम हो सके। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) ललिता प्रदीप ने बीएसए को पत्र भेजकर कहा है कि ऐसे विद्यालयों का चयन किया जाए जहां पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने की पर्याप्त जमीन हो। उन्होंने बीएसए से ऐसी जमीनों की तलाश कर रिपोर्ट मांगी है। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि शासन ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए ऐसे स्कूलों की सूची मांगी गई है जहां पर पर्याप्त मात्रा में जमीन उपलब्ध है। समस्त खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजकर ऐसे विद्यालयों की सूची मांगी गई है। सूची आने के बाद शासन को भेज दी जाएगी।