फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sports competitions will be held for three days starting today on National Sports Day.

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर आज से तीन दिन होंगी खेल प्रतियोगिताएं

Fri, 28 Aug 2026 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sports competitions will be held for three days starting today on National Sports Day.
संतकबीरनगर। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन की ओर से 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगी।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 अगस्त को 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता तथा बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता होगी। 30 अगस्त को बालक-बालिका हैंडबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं 31 अगस्त को बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत खिलाड़ियों और प्रशिक्षुओं के लिए विभिन्न शारीरिक गतिविधियां भी कराई जाएंगी। इनमें सामूहिक वार्मअप, स्ट्रेचिंग, दौड़, पैदल चलना, जॉगिंग, योग तथा सरल फिटनेस अभ्यास शामिल हैं। प्रतिभागियों को करीब एक घंटे तक खेल एवं फिटनेस गतिविधियों में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 अगस्त को सुबह सात बजे ''संडे ऑन साइकिल'' के तहत साइकिल रैली भी निकाली जाएगी। इसमें स्टेडियम के खिलाड़ियों के साथ खेलो-इंडिया के पंजीकृत खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
जिला खेल कार्यालय ने जनपद के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे अपने विद्यालय की जूनियर बालक टीम एवं खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि और समय पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भेजें। प्रतियोगिताओं में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
प्रतियोगिता में व्यक्तिगत खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों तथा टीम स्पर्धाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को खेल विभाग के निर्धारित मानकों के अनुसार पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

प्रतिभागियों के लिए आयु प्रमाणित करने हेतु आधार कार्ड अथवा जन्म प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इच्छुक टीमों और खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दिन सुबह नौ बजे स्टेडियम पहुंचकर अपनी प्रविष्टि दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed