{"_id":"65d6473267c1be3e0307e5f4","slug":"special-training-will-be-given-to-out-of-school-children-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110141-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आउट ऑफ स्कूल बच्चों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आउट ऑफ स्कूल बच्चों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण
Thu, 22 Feb 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में विभिन्न कारणों से बीच सत्र में ही स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को विशेष शिक्षण देने के लिए बुधवार को बीआरसी सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें 58-58 शिक्षकों के दो बैच हैं। इसके तहत बच्चों को स्कूल से जोड़ने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
संदर्भदाता प्रशिक्षक धीरेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि ऐसे बच्चे जिन्होंने दाखिला ताे लिया, मगर किन्हीं कारणों से कभी स्कूल नहीं आए। अब नए सत्र में ऐसे बच्चों को प्राथमिकता से जोड़ने की तैयारी है। नए सत्र में इन बच्चों को नामांकित कक्षा में पढ़ रहे अन्य छात्रों के स्तर तक लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। प्रशिक्षण लिए शिक्षक ही आउट ऑफ स्कूल बच्चों को नौ माह का प्रशिक्षण देंगे। यदि छात्र निर्धारित अवधि के भीतर कक्षानुसार बेहतर स्तर नहीं हासिल करता है तो विशेष प्रशिक्षण अवधि को क्रमबद्ध तरीके से बढ़ाया जा सकता है। बच्चों में हो रहे बदलाव का आकलन होगा। इस प्रशिक्षण के बीच हर तीन माह में मूल्यांकन होगा।
उन्होंने कहा आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षण की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए हमें शिक्षण प्रक्रिया को रोचक बनाना होगा। इसके लिए बेसिक और एडवांस समूह में वर्गीकरण करने का प्रयास होगा। इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह, अजयनाथ मिश्र, सुनील कुमार शुक्ल, अनिरुद्ध प्रसाद, सीमा सिंह, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।