फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp workers protest

सपाइयों ने निकाला जुलूस, ट्रेन रोकने की कोशिश

Fri, 09 Aug 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
sp workers protest
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी रोकने का प्रयास करते सपा के कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
सपाइयों ने निकाला जुलूस, ट्रेन रोकने की कोशिश
विज्ञापन

खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए तहसील गेट पर दिया धरना
राज्यपाल को संबोधित 29 सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को दिया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए शहर में जुलूस निकाला और फिर तहसील गेट के पास धरना दिया। इसी क्रम में खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने की कोशिश की, पर पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित 29 सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को दिया।

धरनारत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि उन्नाव कांड की पीड़िता के साथ न्याय होना चाहिए। आरोपी विधायक को प्रदेश से बाहर की जेल में स्थानांतरित किया जाए। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। चारों तरफ जंगलराज कायम है। महिलाओं के साथ छेड़खानी, दुष्कर्म, अपहरण की घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है। जौहर विश्वविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा अत्याचार तत्काल बंद हो। फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए। एमएलसी संतोष यादव उर्फ सन्नी ने कहा कि नौजवान और मजदूर बेरोजगारी के शिकार हो रहे हैं। खाद, बीज और कीटनाशक दवाएं महंगी होने से किसान परेशान हैं। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की योजना भ्रष्टाचार की शिकार हो गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव और सपा नेता जयराम पांडेय ने कहा कि भाजपा शासन में लोक सेवा आयोग की भर्तियों में धांधली व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। धरने का संचालन महासचिव राजमन यादव ने किया। पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, रामनारायण यादव, कोमल यादव, जोवद अहमद, प्रमुख मनोज राय, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, केडी यादव, मुहम्मद अहमद, एखलाक अहमद, श्याम जी विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed