फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP will victroy 400 hundred seat

सपा 400 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी : लीलावती

Tue, 12 Oct 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
SP will victroy 400 hundred seat
सपा 400 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी : लीलावती
विज्ञापन

महिला कार्यकर्ता जागरूकता अभियान में बोलीं महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम में प्रतिदिन बेतहाशा वृद्धि हो रही है, महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं है। वे मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर महिला कार्यकर्ता जागरूकता अभियान को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार ने कन्या विद्या धन, एंबुलेंस सेवा, समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास जैसे अनेक सुविधाएं दी थीं। जिसे भाजपा ने खत्म कर दिया। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख रोजगार दिया जाएगा एवं समाजवादी पेंशन दो हजार रुपये प्रतिमाह दी जाएगी। भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है और 2022 के चुनाव का इंतजार कर रही है कि जल्द से जल्द समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश का रुका हुआ विकास कार्य फिर से शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 400 सीट जीत कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। इससे पूर्व महिला कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अंशिका पांडेय ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, रामदरश यादव, कोमल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, जावेद अहमद, आलोक यादव सोनू, जिला उपाध्यक्ष केडी यादव, प्रदीप सिसौदिया, मुहम्मद अहमद, श्याम जी विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया, डॉ मालती यादव, प्रिया पाठक, खुदैजा खातून, अंकिता, श्याम दुलारी, मेहरुन्निशा, चांदमती, जयंतीरा, सुनरा देवी, गीता देवी, अविनाश कन्नौजिया, लालजी प्रसाद, श्रीराम यादव, संजय यादव, अजय यादव, प्रमोद पूर्वांचल, इसरावती और रितिका पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed