फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP reviews beat book

Sant Kabir Nagar News: बीट बुक की एसपी ने की समीक्षा

Fri, 28 Nov 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
SP reviews beat book
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को अपने कार्यालय पर थाना महुली, धनघटा व धर्मसिंहवा के बीट व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बीट बुक का निरीक्षण कर उसमें अंकित सूचना, शिकायत एवं निराकरण के स्थिति की जानकारी ली। प्रश्नों का सही उत्तर देने पर महिला बीट अधिकारियों को 500-500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसपी ने थाना महुली के बीट अधिकारी महिला मुख्य आरक्षी पुष्पा यादव, आरक्षी रीमा गौंड, थाना धनघटा के बीट अधिकारी आरक्षी प्रिया तिवारी, दामिनी सिंह तथा थाना धर्मसिंहवा के बीट अधिकारी आरक्षी अश्वनी यादव, महिला आरक्षी अनीता कुशवाहा के बीट बुक का निरीक्षण किया। उन्हें बीट प्रणाली को और सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने को कहा। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित व वारंटी आरोपियों पर निरंतर निगरानी रखें। जनता से सतत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराएं। साथ ही साथ बीट बुक में प्रत्येक सूचना का नियमित रूप से अद्यतन रखें। क्षेत्र में गश्त एवं चौकसी बढ़ाई जाए, ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed