फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP reviewed the work of the investigators

Sant Kabir Nagar News: विवेचकों के कार्यों की एसपी ने की समीक्षा

Thu, 19 Feb 2026 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
SP reviewed the work of the investigators
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को देर शाम रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में जनपद के समस्त थानों के विवेचकों के कार्य की समीक्षा किया।
विज्ञापन

विवेचना के संबंध में पूछे गए सवाल का सही जबाब देने वाले कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक चौकी प्रभारी को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसपी ने विवेचलों से थाना पर अधिक समय से लम्बित हत्या, गैर इरादतन हत्या, अपहरण व गैंगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों की विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से बात की।
विवेचना के लम्बित होने के कारण की समीक्षा किया। अकारण विवेचनाओं को लम्बित रखने को लेकर सख्त हिदायत देते हुए विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विवेचकों को भविष्य में विवेचनाओं के प्रति लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सभी एसओ को अपने अधीनस्थ नियुक्त समस्त विवेचकों के विवेचनाओं की निरंतर समीक्षा कर विवेचनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सीओ खलीलाबाद अमित कुमार मेंहदावल सर्वदवन सिंह, रामआशीष यादव, उमाशंकर यादव, मनीष जायसवाल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed