{"_id":"68af418ac67c404ae00b7263","slug":"sp-reviewed-operation-clean-campaign-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-137567-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑपरेशन क्लीन अभियान की एसपी ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑपरेशन क्लीन अभियान की एसपी ने की समीक्षा
Wed, 27 Aug 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को पुलिस लाइंस सभागार कक्ष में समस्त थानों के एसओ के साथ बैठक किया। उन्होंने 1 अगस्त से 2 माह तक चलने वाले आपरेशन क्लीन-2 अभियान के तहत थानों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। सभी थानों पर लंबित पड़े वाहनों के निस्तारण के लिए ऑपरेशन क्लीन चलाकर शत प्रतिशत निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रूप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण कर वांछितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अंतर्गत जिलाबदर की कार्रवाई आदि के लिए आदेश दिए।
ऑपरेशन कनविक्शन के तहत गंभीर अपराधों, हत्या दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए बताया। चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार करके प्रभावी कदम उठाने के लिए बताया। जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल के विधिक निस्तारण करने व ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत थाना क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने के लिए बताया।
विज्ञापन
आगामी त्योहार गणेश चतुर्थी, रबी-उल-अव्वल तथा विश्वकर्मा पूजा को सकुशल संपन्न कराने व क्षेत्र में बराबर निगरानी करने के निर्देश दिए।
ह