फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP protest in colectrate

सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 18 Mar 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
SP protest in colectrate
सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की
- राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दर्ज हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने यूपी की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। अगर सपा कार्यकर्ता अपनी आवाज उठा रहे हैं तो दमनकारी नीति अपनाते हुए कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पत्रकारों के द्वारा हुए बदसलूकी की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। बिना किसी साक्ष्य के मुकदमा दर्ज कराना कही से भी सही नहीं है। सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य नेताओं पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे को वापस लिया जाए। यह सरकार की तानाशाही रवैया है। सपा के जिला उपाध्यक्ष केडी यादव और वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है और सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा रही है। इससे कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। आने वाले विधान सभा चुनाव में इसका जवाब जनता देगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रामदरश यादव, जावेद अहमद, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, रामनाथ चौरसिया, रमेश चंद यादव, अभिनंदन तिवारी, रतन द्विवेदी, आलोक यादव सोनू, राहुल यादव, राजमन यादव, अजीम खान, महेश गुप्त, शकुंतला यादव, कौशल चौधरी, चंद्रभूषण पांडेय, प्रमोद यादव, हनुमान कन्नौजिया, नसीम अहमद, राजेंद्र यादव, सावित्री देवी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed