{"_id":"5ffdd6d78ebc3e33dc3e6681","slug":"sp-organised-ghera-dalo-programme-khalilabad-news-gkp3806409137","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेकानंद की जयंती पर सपा ने युवा घेरा कार्यक्रम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेकानंद की जयंती पर सपा ने युवा घेरा कार्यक्रम किया
विज्ञापन
कुर्थिया गांव में सपा के घेरा डालो कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष गौहरअली खां।
- फोटो : KHALILABAD
विवेकानंद की जयंती पर सपा ने युवा घेरा कार्यक्रम किया
भाजपा सरकार पर युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भाजपा सरकार की तरफ से युवाओं को उपेक्षित किए जाने और सपा सरकार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की जानकारी लोगों को दी गई।
खलीलाबाद के एचआरपीजी कॉलेज में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में युवा घेरा कार्यक्रम हुआ। इसी तरह से कुर्थिया में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में युवाओं को रोजगार दिया गया। भाजपा सरकार ने रोजगार छीन लिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके। इस दौरान शेषनाथ यादव, इफ्तिखार अहमद, ताज मोहम्मद, अजीम खान, विजय यादव, हामिद रजा, अजय यादव आदि मौजूद रहे। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार नौदरी ग्राम पंचायत से कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। जो सीएचसी मेंहदावल आकर समाप्त हुई। वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पूरे प्रदेश में युवा घेरा कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। युवा घेरा में मंहगी होती शिक्षा, युवा बेराजगारी व योगी सरकार में युवा वर्ग पर फर्जी केस तथा निर्दोषों पर लगे एनएसए आदि पर युवा वर्ग को जागरूक किया जा रहा हैं। इस दौरान अजीम खां, राजकिशोर यादव, अशोक यादव, विजय यादव, सोनू पासवान, जितेंद्र मौर्या, श्रीनिवास निषाद, बहादुर गुप्ता, उमेश गुप्ता, लालजी, मो. हनीफ, प्रमोद यादव, तारकेश्वर यादव, बाल तिवारी आदि मौजूद रहे। सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार भंगुरा अहिरानी गांव में युवा घेरा कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सपा के सेक्टर प्रभारी राजेश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद, सैयद फिरोज अशरफ, मुशीर अहमद, मोहम्मद सलमान, प्रधान जुल्फिकार अहमद, प्रधान खुर्शीद अहमद, प्रधान अहमद हुसैन, वसीम अहमद, अबरार अहमद, मोहम्मद हुसैन, शमीम अहमद, अखलाक अहमद समेत अन्य मौजूद रहे। कांटे प्रतिनिधि के अनुसार केनैना कुर्थिया चौराहे पर सपा का युवा घेरा कार्यक्रम हुआ। यहां पर ताज मोहम्मद, शेषनाथ यादव, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बेलहर खुर्द में सपा का युवा घेरा कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सचिन यदुवंशी समेत अन्य मौजूद रहे। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार पौली ब्लॉक के सेवईपार में घेरा डालो कार्यक्रम का आयोजन किया। पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण देश की जनता परेशान है। पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने कहा कि सपा सरकार की ओर से चलाई गईं जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को आज भी मिल रहा है। आयोजक युवा नेता राहुल यादव बादल ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवाओं को संकल्प लेना है कि जब तक भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर नहीं कर देंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगें। कार्यक्रम को आलोक यादव उर्फ सोनू, लोरिक यादव, राजमन यादव, उस्मान अली, लालबहादुर यादव, जयराम यादव, प्रधान सुभाष यादव, मुन्ना यादव, चंद्रप्रकाश यादव आदि ने संबोधित किया।