फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp organise berojgaar diwas

सपाइयों ने जूता पॉलिश कर मनाया बेरोजगार दिवस

Sat, 17 Sep 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
sp organise berojgaar diwas
सपा के कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया इस द? - फोटो : KHALILABAD
सपाइयों ने जूता पॉलिश कर मनाया बेरोजगार दिवस
विज्ञापन

- पीएम मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया। इस दौरान शहर के मुखलिसपुर तिराहे पर जूता पॉलिश किया और पीएम से रोजगार देने की मांग की।
सपा नेेता राहुल यादव बादल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुखलिसपुर तिराहे पर सड़क के किनारे बैठकर जूता पॉलिश किया। राहुल यादव बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया है। सड़कों पर व जूता पॉलिश कर रोजगार की मांग की गई है।
विज्ञापन

पीएम ने आश्वासन दिया था कि हर साल दो करोड़ रोजगार देंगे, जिसे वह पूरा नहीं कर पाएं। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार देने में पीएम नरेंद्र मोदी पूर्ण रूप से असफल हो चुके हैं। आज देश में बेरोजगारी दर पिछले वर्षों के उच्चतम स्तर में जा चुकी है। बेरोजगार युवा रोजगार ना होने की वजह से आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बीएड व टेट पास करने के बाद चाय की दुकान चला रहे हैं या तो रिक्शा चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस देश के युवाओं को जब तक रोजगार नहीं उपलब्ध करा देते तब तक इस तरह का विरोध जारी रहेगा। पीएम बेराजगारों को जल्द से जल्द रोजगार उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर विशाल सिंह सैंथवार, राजेश यादव, विकास शर्मा, इरफान अहमद, सुजीत अग्रहरि, गोविंद यादव, धर्मेश यादव, विकास, सिप्पू पासवान, श्रीनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed