फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP national general secretary stopped from going to Digha, placed under house arrest

Sant Kabir Nagar News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव को डीघा जाने से रोका, नजरबंद

Tue, 12 Mar 2024 11:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 12 Mar 2024 11:41 AM IST
विज्ञापन
SP national general secretary stopped from going to Digha, placed under house arrest

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर सोमवार सुबह करीब 11 बजे डीघा गांव जाने के लिए हाईवे पर पहुंचे। इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को पहले ही लग गई थी। इसलिए पुलिस ने डीघा गांव जाने वाले रास्ते को ब्लॉक कर दिया।

सीओ सिटी ब्रजेश कुमार सिंह, एसडीएम शैलेश दूबे भी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। सपा नेता ने गांव जाने की कोशिश की तो अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। इसपर कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। इस पर रामअचल को पास के एक होटल में ले जाया गया। वहां पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के कई नेता पहुंच गए वे भी शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांव जाने देने की मांग करने लगे। उनके हंगामे को देखते हुए करीब 20 मिनट बाद रामअचल राजभर को एसओ दुधारा पंकज कुमार पांडेय की गाड़ी से डाक बंगला ले जाकर नजरबंद कर दिया गया। नंदिनी का अंतिम संस्कार होने के बाद रामअचल को करीब चार घंटे बाद दिन में करीब सवा तीन बजे डीघा गांव में ले जाकर परिजनों से मिलवाया गया। सपा नेता ने नंदिनी के परिवार को आर्थिक मदद दी और उसके परिवार को 50 लाख की मदद और सरकारी नौकरी की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की। इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव लोरिक यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन






पुलिस छावनी में तब्दील रहा गांव

घटना के बाद से ही डीघा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। रातभर पुलिस टीम गांव में मुस्तैद रही। सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल जमे रह। सादी वर्दी में एसओ मेंहदावल रामकृष्ण मिश्र टीम के साथ शव का अंतिम संस्कार होने तक लगे रहे। मुख्य मार्ग से लेकर गांव तक जगह-जगह पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन






घटना के संबंध में पड़ोसियों ने साधी चुप्पी

नंदिनी के शव को अंतिम संस्कार के लिए आमी नदी के घाट पर ले जाने के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। जगह-जगह गांव में लोग घटना के संबंध में ही चर्चा करने में जुटे रहे पर पूछताछ पर पड़ोसी मामले से अनभिज्ञ बनकर घटना के संबंध में चर्चा करने से बचते रहे। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के अलावा घटना के अन्य पहलुओं पर बात करने से परहेज किया।





हत्याकांड के दूसरे दिन भी गांव में रही गहमागहमी



संतकबीरनगर। नंदिनी की लाश रविवार शाम को उसके कमरे में खून से लथपथ मिली थी। उसके बाद से गांव में पुलिस बल तैनात है। तब से लेकर सोमवार दिन में 12 बजे तक गांव में गहमा गहमी का माहौल रहा। किसी को कोई समझाता था तो कोई और उग्र हो जाता था। गांव के लोग लगातार गाड़ियों की आवाजाही को देख रहे थे। पूरा गांव छावनी में तब्दील था। परिजनों को लोग पहुंच कर ढाढस बंधा रहे थे।






कोतवाल व चौकी प्रभारी लाइनहाजिर



संतकबीरनगर। नंदिनी राजभर हत्या प्रकरण में एसपी ने रविवार देर रात ही कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल को लाइनहाजिर करके उनके स्थान पर अपराध शाखा से निरीक्षक राम कृपाल सिंह को कोतवाली खलीलाबाद का प्रभार दे दिया। इसके अलावा चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र अरविंद कुमार यादव को भी लापरवाही के आरोप में लाइनहाजिर कर दिया। उनके स्थान पर चौकी प्रभारी जिला कारागार को औद्योगिक क्षेत्र का नया चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कोतवाली खलीलाबाद से श्यामदेव प्रसाद को चौकी प्रभारी कारागार, डब्लूसीएसओ से एसआई जितेंद्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी विसौवा व थाना मेंहदावल से एसआई चंद्रशेखर यादव को डब्लूसीएसओ में तैनाती दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed