फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP inspects quality of construction work at Police Lines.

Sant Kabir Nagar News: पुलिस लाइंंस में निर्माण कार्यों की एसपी ने परखी गुणवत्ता

Mon, 27 Jul 2026 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
SP inspects quality of construction work at Police Lines.
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस लाइंस परिसर का निरीक्षण कर निर्माणाधीन आधुनिक गेस्ट हाउस और नई सड़कों के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और संबंधित अधिकारियों को कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी ने निर्माणाधीन गेस्ट हाउस की प्रगति का अवलोकन करते हुए कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि पुलिसकर्मियों और आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में बन रही नई सड़कों का निरीक्षण करते हुए एसपी ने जल निकासी की समुचित व्यवस्था और सड़क की मजबूती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य इस प्रकार कराया जाए कि भविष्य में आवागमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने सभी को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और तय समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed