फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP inspected the gym and guest house under construction.

Sant Kabir Nagar News: निर्माणाधीन जिम व गेस्ट हाउस का एसपी ने किया निरीक्षण

Fri, 17 Apr 2026 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP inspected the gym and guest house under construction.
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन आधुनिक जिम एवं गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग किया जाए। गुणवत्ता के मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के एसपी ने कड़े निर्देश दिए। जिससे पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। जिम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध होने वाले उपकरणों और फिटनेस सुविधाओं की समीक्षा की। जिससे पुलिस बल के स्वास्थ्य और शारीरिक दक्षता को बेहतर बनाया जा सके। गेस्ट हाउस के निरीक्षण के समय उन्होंने भविष्य के रख-रखाव, वेंटिलेशन और परिसर की स्वच्छता के संबंध में भी आवश्यक निर्देश एसपी ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed