{"_id":"63f7a54db434e476f2075c68","slug":"sp-expressed-displeasure-khalilabad-news-c-7-1-64316-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अपूर्ण अभिलेखों को देखकर एसपी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अपूर्ण अभिलेखों को देखकर एसपी ने जताई नाराजगी
Thu, 23 Feb 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल थाने में अभिलेख का निरीक्षण करते एसपी सज्यजीत गुप्ता।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
एसपी ने मेंहदावल थाने का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बृहस्पतिवार को मेंहदावल थाने का निरीक्षण किया। अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उसे दुरुस्त करने क निर्देश दिए। चौकीदारों को पुलिस की मजबूत कड़ी बताते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान बनाए रखने की जरूरत जताई।
एसपी ने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, अपराध, आगंतुक, त्योहार, भूमि विवाद, हत्या/बलवा व बीट सूचना रजिस्टर आदि की जांच की। जनसुनवाई रजिस्टर का भी अवलोकन किया। एसपी ने शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने की हिदायत दी। शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबंध में फरियादियों से निरंतर फीडबैक प्राप्त कर रजिस्टर दुरुस्त करने की जरूरत जताई।
थाना परिसर, आरक्षी बैरक, भोजनालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि का हाल जाना। एसपी ने परिसर को साफ-सुधरा रखने, मेन्यू के अनुसार पोषण युक्त भोजन तैयार करने, शस्त्रों की नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से संबंधित लावारिस एवं जप्त वाहनों का विधिक निस्तारण सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन
महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की स्थिति जानी। लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण की जरूरत जताई। महिला पुलिस कर्मियों को महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बाद में एसपी ने पुलिस कर्मियों व ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक की। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि चौकीदारों से नियमित संपर्क बनाए रखें और सूचनाओं का आदान- प्रदान करते रहें।