फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'SP' declaration like a drums'

‘सपा का घोषणा पत्र ढोलक की तरह’ 

Tue, 24 Jan 2017 11:31 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 24 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
'SP' declaration like a drums'
कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोले बसपा प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कहा कि दूसरे के चेहरे को सुंदर बनाने वाला नाई समाज उपेक्षित है। नाई समाज का उत्थान बसपा सरकार बनने के बाद ही संभव है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र एक ढोलक की तरह है ऊपर से देखने में सुंदर दिखाई दे रहा है लेकिन अंदर खोखला है। ये बातें उन्होंने मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वाधान में आयोजित बिहार के पूर्व सीएम दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गरीबों, मजदूरों, किसानों और सर्वसमाज का हित बसपा में है। कांग्रेस और भाजपा ने देश को लूटा है और आरएसएस आरक्षण के समाप्त की बात उठाकर देश में अस्थिरता लाना चाहती है। बसपा के चार बार के कार्यकाल में प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार व अपराध पर अंकुश लगा। अपराध करने वाले चाहे किसी दल के नेता हो उन्हें जेल के सलाखों के पीछे भेजने का कार्य बसपा ने ही किया। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में पिछडे़, मजदूरों, बुनकरों के लिए लंबा  संघर्ष करके हक दिलाया और सर्वसमाज को जोड़ने का कार्य  किया है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कहा कि आरएसएस व केंद्र सरकार आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है, इसे रोकने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। सभा में जोनल कोआर्डिनेटर कल्पनाथ बाबू, नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राम भवन शर्मा, संजय धूसिया,विधायक जीएम सिंह, मोहम्मद हमीद, पूर्व विधायक भगवान दास, बसपा प्रत्याशी मशहूर आलम चौधरी, नीलमणि, अनिल त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद, कौशल चौधरी, पूनम शर्मा, अवधेश शर्मा एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अर्चना महातम और क्षत्रिय समाज के युवा नेता भूपेंद्र सिंह उर्फ सोनल सिंह ने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed