{"_id":"581cce134f1c1b5e3843898f","slug":"sp-bjp-trip-rokeenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-भाजपा की यात्रा रोकेेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-भाजपा की यात्रा रोकेेंगे
Sant Kabir Nagar
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में आंगनबाड़ी सम्मेलन हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का सम्मेलन शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में हुआ। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाए गए मानदेय को नाकाफी बताया गया।
प्रदेश महामंत्री नीलम पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में दो सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाया गया आंदोलन सफल रहा है। प्रदेश सरकार ने जो मानदेय बढ़ाया है वह नाकाफी है। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा और सपा की समाजवादी विकास रथ यात्रा को अपने अपने जनपदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं रोकेंगी। प्रदेश उपाध्यक्ष रतन बाला श्रीवास्तव ने कहा कि सीएम ने एक मई 2012 से लेकर अब तक के अपने कार्यकाल में केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से वादा ही किया।
मंडल अध्यक्ष शिव सागर पांडेय ने कहा कि देश के आधे आबादी महिलाओं की उत्थान का ढिढोरा पीटने वाली केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली आंगनबाड़ी महिला कर्मियों से सरकार कर्मचारियों के बराबर कार्य ले रही है और न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दे रही है। सम्मेलन को जिला सरंक्षक अयोध्या प्रसाद, मीरा शुक्ल, गरिमा सिंह, उषा मिश्रा, मांडवी मिश्रा, नीरू मिश्रा, विमला राय, वसीमा खातून आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर कुसुम लता पांडेय, रेखा त्रिपाठी, सरला सिंह, राधा रानी, मंजू यादव, राधिका त्रिपाठी, प्रमिला राय, संध्या सिंह, कुसुम, उषा गौतम समेत अन्य मौजूद रही।