संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में कार्यरत पुलिस लाइंस के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) रजनीकांत ओझा का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया है। रविवार को उन्हें पुलिस लाइंस में विदाई दी गई। इस दौरान जब एसपी संदीप मीना तथा अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनकी गाड़ी को धक्का देकर विदा किया तो उनकी आखें भर आईं।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक ने रजनीकांत ओझा को माला पहनाकर प्रतिमा व पुष्प गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद उनके सुखद, आनंदपूर्ण व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अजय सिंह, प्रियम राज शेखर पांडेय, सर्व दवन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, अभयनाथ मिश्रा, अमित कुमार, दुर्गेश पांडेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।