फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP announced the candidates for the post of president

Sant Kabir Nagar News: सपा ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा की, खलीलाबाद में जगत पर लगाया दांव

Wed, 19 Apr 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 19 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
SP announced the candidates for the post of president
संतकबीरनगर। नगर निकाय चुनाव के लिए चल रहे नामांकन की प्रक्रिया के बीच बुधवार को समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सभी सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन जगत जायसवाल पर दांव लगाया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के लिए पूर्व चेयरमैन जगत जायसवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही नगर पंचायत मगहर के अध्यक्ष पद लिए जन्नतुन निशा पत्नी शमसुल्लाह को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत मेंहदावल से अध्यक्ष पद पर रितिका सत्येंद्र पांडेय पत्नी सत्येंद्र कुमार पांडेय प्रत्याशी होंगी। नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा से अध्यक्ष पद के लिए मो. इसहाक अंसारी प्रत्याशी होंगे। नगर पंचायत बेलहरकला से अध्यक्ष पद के लिए प्रतिमा निषाद पत्नी आनंद कुमार निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत धर्मसिंहवा से अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद अली को प्रत्याशी घोषित किया गया है। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा से अध्यक्ष पद के लिए मनीषा पत्नी शरद कुमार राकेश को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत हरिहरपुर से अध्यक्ष पद के लिए रामकेश को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता घोषित प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ लग जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed