फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP and SO tribute to martyrs

शहीद एसपी और एसओ को दी श्रद्धांजलि

Fri, 03 Jun 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 03 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
SP and SO tribute to martyrs
शोक सभा हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 मथुरा के जवाहर बाग कांड में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसएचओ संतोष यादव और दीगर पुलिस कर्मियों के शहीद होने पर शुक्रवार को एसपी कार्यालय पर पुलिस कर्मियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीद पुलिस कर्मियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। 
विज्ञापन

 एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव काफी बहादुर अधिकारी थे। उनका व्यवहार आम जनता में काफी लोकप्रिय रहा।  इस अवसर पर इंस्पेक्टर उमाशंकर तिवारी, अनिल सिंह, बलराम मिश्र, अमित सिंह, पूनम यादव, धर्मेंद्र तिवारी, चंदन पाठक, आकाश समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इसी क्रम में मगहर पुलिस चौकी पर शहीद पुलिस कर्मियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में चौकी इंचार्ज करुणाकर पांडेय, कृष्ण कुमार राव, मोतीलाल यादव, लछीराम चौबे, अब्दुर्रहीम, अनिल यादव, के तिवारी आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed