फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sought to restore the old pension system

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग

Wed, 10 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Wed, 10 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी अपराह्न करीब डेढ़ बजे विकास भवन पर एकत्र हुए और जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक एवं यूपी ग्राम विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त मंत्री प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर किया जाना चाहिए, साथ ही कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किया जाए।
  उन्होंने कहा कि पदनाम परिवर्तन के मामले में भी कोई कदम नहीं उठाया गया। परिषद के अध्यक्ष शक्ति विकास उपाध्याय ने कहा कि होमगार्ड, पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों, ग्राम रोजगार सेेवकों, सहकारी संग्रह अमीनों, पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों, एएनएम, आशा बहुओं, प्राधिकरण कर्मियों सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं पर भी कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

  उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह ही राज्य कर्मियों को भत्ता दिए जाने का समझौता होने के बाद भी उसे लागू नहीं किया गया। ऐसे में कर्मचारी अब चुप बैठने वाले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  कर्मचारी नेताओं ने मांग किया कि द्विपक्षीय वार्ता बुलाकर कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों को पूरा कराया जाए। अन्यथा की स्थिति में कर्मचारी आंदोलन को तेज करेंगे।

 प्रदर्शन करने वालों में बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, असफाक अहमद, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, लालचंद्र, अमित कुमार त्रिपाठी, अनिल सिंह, दुर्गेश कुमार मिश्र, जाकिर हुसैन सहित तमाम कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed