फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   son in law created a story of loot on asking for money

रामखेलावन का खिलवाड़: ससुर से लिया कर्ज, पैसे मांगने पर दामाद ने रची लूट की कहानी, खुलासे से पुलिस भी हैरान

Tue, 14 Feb 2023 07:31 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 14 Feb 2023 07:31 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि मामले की जांच पुलिस टीम ने की तो मामला झूठा निकला। राम खेलावन ने बताया कि उसने ससुर से जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिया था। ससुर को पैसे की जरुरत थी और वह उधार दिए रकम की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
son in law created a story of loot on asking for money
कौशाम्बी : यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर के दुधारा क्षेत्र के पकड़ीआराजी के पास सोमवार शाम पंचर बनाने वाले युवक से हुई एक लाख रुपये की लूट की घटना पुलिस की जांच में झूठी निकली। पुलिस के मुताबिक युवक ने रिश्तेदार से एक लाख रुपये कर्ज लिया था। कर्ज की रकम न चुकता करनी पड़े इसलिए लूट की फर्जी कहानी गढ़ दी।

विज्ञापन


एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के देवलसा गांव निवासी 28 वर्षीय रामखेलावन यादव पुत्र मोलहू यादव की दुधारा क्षेत्र के मंगुआ पांडेय गांव में रामजी यादव के वहां ससुराल है। रामखेलावन ने सोमवार को दुधारा पुलिस को सूचना दिया कि घर से बाइक से एक लाख रुपये बैग में लेकर अपनी ससुराल मंगुआ पांडेय जा रहे थे। रास्ते में शाम छह बजे के करीब पकड़ी अराजी कब्रिस्तान के पास पहुंचे ही थे उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उसकी बाइक में टक्कर मार कर गिरा दिया। 

विज्ञापन

 

दूसरी बाइक से आए नकाबपोश  दो युवकों ने चाकू दिखाकर उसका बैग छीन लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। बैग में आधार कार्ड तथा पैनकार्ड भी था। घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया। सूचना पर एसपी,सीओ ,एसओ पहुंच गए। एसपी ने लूट के पर्दाफाश के लिए एसओ दुधारा और एसओजी टीम को लगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसपी ने बताया कि मामले की जांच पुलिस टीम ने की तो मामला झूठा निकला। पूछताछ में राम खेलावन यादव ने बताया कि वह बभनी चौराहे पर पंचर बनाने का काम करता है। उसने छह महीने पूर्व अपने ससुर रामजी यादव से जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिया था। ससुर को पैसे की जरुरत थी और वह उधार दिए रकम की मांग कर रहे थे। उसके पास उधार की रकम चुकता करने की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। 



इसी वजह से उसने लूट की फर्जी कहानी गढ़ दी। एसपी ने बताया कि दर्ज लूट के मुकदमें में अंतिम रिपोर्ट लगाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही झूठी लूट की सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले रामखेलावन के खिलाफ 182 आईपीसी की रिपोर्ट कोर्ट में भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed