फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Son beats parents, brother and sister-in-law with sticks

Sant Kabir Nagar News: बेटे ने मां-बाप, भाई-भाभी को लाठी-डंडों से पीटा

Wed, 20 May 2026 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Son beats parents, brother and sister-in-law with sticks
धनघटा। थाना क्षेत्र के मदरा ग्राम पंचायत अंतर्गत बईसा गांव में जमीन विवाद में बेटे ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बुजुर्ग माता-पिता, भाई-भाभी पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बईसा गांव निवासी हीरालाल पुत्र रामनरेश का अपने बड़े बेटे बलबीर से जमीन को लेकर विवाद है। इसी को लेकर बलबीर, उसकी पत्नी रंजू देवी और दो बेटों (राहत व राज) ने लाठी-डंडों से लैस होकर अचानक हीरालाल और उनकी पत्नी प्रेमशिला पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

माता-पिता की चीख-पुकार सुनकर जब छोटा बेटा अरविंद और बहू नीरन बीच-बचाव करने दौड़े, तो उन्हें भी बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर बचाया। ग्रामीणों के सहयोग से चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल से इलाज कराने के बाद पीड़ित परिवार ने धनघटा थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया और न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में धनघटा थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित पिता हीरालाल की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विधिक जांच और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed