फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sometimes sunshine and sometimes drizzle...people got relief

Sant Kabir Nagar News: कभी धूप तो कभी बूंदाबांदी...लोगों को मिली राहत

Wed, 07 Aug 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sometimes sunshine and sometimes drizzle...people got relief
- एक सप्ताह तब रुक-रुक कर बारिश के आसार
विज्ञापन

- बारिश से किसानों में खुशी, खेती को मिली संजीवनी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बारिश के बीच मौसम सुहाना हो गया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, हालांकि कभी धूप निकल रही है तो कभी बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह तब रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह के समय धूप निकली तो उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। शाम तक कभी धूप तो कभी बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन


कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हुई हैं, जिससे किसानों में खुशी देखी जा रही है। धान की फसल के लिए बारिश संजीवनी बन गई है। किसान जयकरन, लालजी आदि ने कहा कि बारिश होने से फसल को लाभ पहुंचा है। कुछ समय के लिए सिंचाई की चिंता दूर हो गई है। वहीं शहर निवासी शैलेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार आदि ने कहा कि मौसम सुहाना होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में मानसून सक्रिय है। अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और फसलों को भी लाभ मिलेगा।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed