{"_id":"68126e48db78c68b7805838c","slug":"some-will-become-doctors-and-some-will-become-engineers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-131927-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोई डॉक्टर तो कोई बनेगा इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोई डॉक्टर तो कोई बनेगा इंजीनियर
Thu, 01 May 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 01 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बुधवार को सीआईएससीई बोर्ड के निकले परीक्षा परिणाम में 10वीं और 12वीं टाॅप करने वाले परीक्षार्थियों का सपना डॉक्टर और इंजीनियर बन कर देश सेवा करने का है।
सेंट थॉमस इंटर कॉलेज की 12वीं के छात्र मोहम्मद फैसल ने 96 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता फैसल अंसारी कपड़ों की सिलाई करते हैं। बखिरा के अमरडोभा निवासी मोहम्मद फैसल का कहना है कि वह प्रतिदिन छह से सात घंटे पढ़ाई करते थे। इसके साथ ही मोबाइल से दूरी बनाई थी। कुछ विषय के बारे में जानकारी लेने के लिए ही मोबाइल का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने वह आगे चलकर डॉक्टर बन देश सेवा करेंगे।
इसी तरह से हाईस्कूल की परीक्षा में 96. 6 प्रतिशत अंक लाकर जिला टाॅप करने वाली जाह्नवी शुक्ला के पिता प्राथमिक विद्यालय खपुरा खुर्द मेंहदावल में शिक्षक है। जाह्नवी का कहना है कि उसने कोई कोचिंग नहीं की है। घर पर ही रहकर पढ़ाई की है। प्रतिदिन छह से सात घंटे की पढ़ाई करती थी। इसमें उसके पिता ने उसका सहयोग किया। माता नीलम शुक्ला गृहणी है। वह तीन भाई बहन है। वह आगे चलकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेगी, ताकि आगे चलकर इसमें अपना कॅरियर बना सके।