फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Some are suffering from fever, some from body ache, there is a long queue of patients suffering from vomiting and diarrhea too

Sant Kabir Nagar News: बुखार तो कोई बदन दर्द से पीड़ित, उल्टी और दस्त के भी मरीजों की लंबी कतार

Sun, 30 Mar 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 30 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Some are suffering from fever, some from body ache, there is a long queue of patients suffering from vomiting and diarrhea too
जन आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते चिकित्सक।
संतकबीरनगर। जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस आरोग्य मेले में कोई दर्द तो कोई बुखार से पीड़ित होकर पहुंचा। चिकित्सकों से परामर्श लेकर दवा ली। इसके साथ ही कुछ मरीजों के ब्लड की जांच भी हुई। 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में कुल 1345 मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन

शहर के कांशीराम उपस्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेला में मरीजों की भीड़ रही है। शिविर में सबसे ज्यादा बुखार, हाथ पैर में दर्द, उल्टी दस्त के मरीज शामिल रहे। इन मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया और दवा ली। शिविर में बीपी और शुगर से पीड़ित मरीज भी आए थे। जिनके ब्लड की जांच कर दवा दी गई। जांच कराने आई संगीता, वरूण, ज्ञान, लक्ष्मण आदि ने बताया कि उन्हें बुखार और खांसी है, जिसे दिखाने आए थे।
विज्ञापन

शिविर में मौजूद चिकित्सक ने मरीजों का इलाज किया और दवा दी। इस दौरान डॉ. नागेंद्र, सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र, रवि पांडेय, जगदीश आदि मौजूद रहे। रोसयाबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे स्वास्थ्य मेले में सबसे ज्यादा बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। यहां पर प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, सौरभयादव, विद्यासागर पांडेय आदि मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में कुल 1345 मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed