फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Soil is being poured over the ballast on the embankment, the villagers stopped the work

Sant Kabir Nagar News: तटबंध पर गिट्टी के ऊपर डाल रहे हैं मिट्टी, ग्रामीणों ने काम रोका

Wed, 02 Aug 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Soil is being poured over the ballast on the embankment, the villagers stopped the work
मेंहदावल के करमैनी-बेलौली तटबंध के डुमरिया बाबू  गांव के पास पिच मार्ग पर गिट्टी के उपर डाली गई
- ग्रामीणों के विरोध के चलते मौके से फरार हुए मजदूर व मेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। राप्ती नदी करमैनी बेलौली तटबंध के डुमरिया बाबू से थरौली मोड़ तक बन रहे पिच मार्ग में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला उजागर हुआ है। गिट्टी डालने के बाद ऊपर से मिट्टी डाल रहे ठेकेदार के लोगों को ग्रामीणों ने रोककर कड़ी आपत्ति जताई है। वहीं ड्रेनेज खंड द्वितीय के जिम्मेदारों से शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों की नाराजगी देख मौके से मजदूर व मेट फरार हो गए।
राप्ती नदी के तटबंध के डुमरिया बाबू से थरौली मोड़ तक ड्रेनेज खंड द्वितीय के ठेकेदार के जरिए पिच मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। गिट्टी डालने के बाद कई माह तक कार्य बंद था। दो दिन पूर्व कार्य शुरु हुआ तो वहीं मंगलवार को ट्राली से गिट्टी के ऊपर मिट्टी गिरा कर मजदूर फैलाने लगे। रोलर मशीन चला कर मिट्टी और गिट्टी दबाया जा रहा था। जिसे ग्रामीण देखकर भड़क उठे।
विज्ञापन


हियुवा नेता मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का विरोध देख मौके से मेट व मजदूर फरार हो गए। हियुवा नेता मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पिच मार्ग के निर्माण में बड़े पैमाने पर मानक की अवहेलना की जा रही है। बांध पर तैनात अवर अभियंताओं से कई बार शिकायत के बाद भी मानक के अनुसार सड़क निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा। ऊपर से गिट्टी के ऊपर मिट्टी डालकर गिट्टी दबाया जा रहा है। मामले की शिकायत ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता तथा सहायक अभियंता से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण में गिट्टी के ऊपर स्टोन डस्ट डालने की जगह मिट्टी डालने की शिकायत मिली है। जिस पर कार्य को रोकते हुए डस्ट डालने का निर्देश दिया गया है।



ठेकेदार से मांगा गया है स्पष्टीकरण: एसडीओ
गिट्टी पर मिट्टी डालकर फैलाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। तत्काल प्रभाव से कार्य निर्माण को रोकते हुए ठेकेदार को तलब किया गया है। कल जहां तक गिट्टी के ऊपर मिट्टी डाला गया है। वह पूरी गिट्टी हटाई जाएगी यदि ठेकेदार ऐसा नहीं करता है तो उसके ऊपर विभागीय कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
-रामउजागीर लाल, सहायक अभियंता, ड्रेनेज खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed