फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Soil burning with stubble, air pollution...health also in danger

Sant Kabir Nagar News: पराली के साथ जल रही मिट्टी, बिगड़ रही हवा...सेहत पर भी संकट

Fri, 14 Nov 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Soil burning with stubble, air pollution...health also in danger
जल रही पराली से उठ रहा धुआं।
धर्मसिंहवा। जिले में पराली जलाने वालों पर नकेल नहीं कसी जा रही है। पराली जलाने का काम लगातार किया जा रहा है। पिछले दिनों अभी तक तीन लोगों की फसल भी बर्बाद हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही पराली के जलने से प्रदूषण भी हो रहा है। इसका प्रतिकूल असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी हो रहा है। प्रशासन के निर्देश के बावजूद किसान खेतों में पराली जलाने से हिचक नहीं रहे हैं। बृहस्पतिवार को मेंहदावल तहसील क्षेत्र के कई स्थानों पर दिन में पराली जलाते हुए देखा गया। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के बेलराई, हकीमराई, महदेवा नानकार, बौरव्यास, सेवाइचपार, पुनया, करहना, अमरहा सहित अन्य स्थानों पर बृहस्पतिवार को किसान पराली जलाते हुए देखें गए। शासन में प्रशासन द्वारा खेतों में पराली जलाना कितना नुकसानदेह है, इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कई स्थानों पर जुर्माने तक की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बावजूद इसके किसान थोड़े से फायदे के लिए खेतों में ही पराली जला दे रहे हैं। वहीं धनघटा क्षेत्र में तीन खेतों की फसल भी जल चुकी है। इस संबंध में एसडीएम मेंहदावल संजीव कुमार राय ने बताया तहसील के राजस्व कर्मी सूचना प्राप्त होने पर पराली जलाने की रिपोर्ट कर रहे हैं। आरोपी किसानों के खिलाफ तहसील प्रशासन द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed